गया, फरवरी 5 -- गया-कोडरमा रेल सेक्शन रेल घाटी खंड पर गुरुवार की अहले सुबह अप लाइन में ट्रैक्शन तार के टूट जाने से करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। गझंडी-कोडरमा रेल सेक्शन पर अहले सुबह 3:20 बजे ओवर हेड ट्रैक्शन तार टूट गया था। तार टूटने की घटना की सूचना पाते ही ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। साथ ही विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की टीम के साथ आरपीएफ की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद टूटे ट्रैक्शन तार को दुरुस्त करने में जुट गए। करीब तीन घंटे के बाद ट्रेक्शन तार को दुरुस्त किया गया। इसके बाद सुबह 6:45 बजे से ट्रेनों का परिचालन बहाल किया गया। इस घटना के कारण हावड़ा-देवनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, मुंबई मेल, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस,हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.