गया, जुलाई 20 -- गया-कोडरमा रेलखंड पर सोमवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शाव रेल ट्रैक पर रह जाने के कारण डाउन रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन कुछ देर बाधित रहा। यह हादसा लालबाग और दिलवा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल किलोमीटर संख्या 409/16 पर सुबह करीब नौ बजे हुआ। शव की पहचान नहीं हुई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि लालबाग-दिलवा स्टेशन के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने और शव रेल ट्रैक पर ही रह जाने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ बल तत्काल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जयनगर में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत उन्होंने बताया कि हादसे के बाद शव रेल ट्रैक पर पड़े रहने के कारण डाउन रेल ला...