गया, फरवरी 16 -- गया की 69402 महिलाओं के खाते में भेजे गए दस हजार रुपये गया जी, प्रधान संवाददाता गया की 69402 महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से दस हजार रुपये भेजे गए। सोमवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में प्रति महिला दस हजार रुपये की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये भेजे। जिलों में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी जिलों के डीएम, अन्य पदाधिकारी और लाभुक शामिल हुए। डीएम शशांक शुभंकर, जीविका के डीपीएम आचार्य मम्मट ने योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि जिले में 689528 महिला लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रति लाभार्थी अपना मनपसंद रोजगार शुरू करने के लिए दस हजार रुपये की प्रारंभिक राशि भेजी गई है। पात्र दीदियों को चरणबद्ध रूप से आगे के चार चरणों में दो लाख रुपए तक की सहायता उपलब्ध क...