चंदौली, अगस्त 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना की अध्यक्षता में आज संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कांवरियों सहित अन्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देने पर मंथन किया गया। आयोजित बैठक में भीड़ प्रबंधन, यात्री सुरक्षा, स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, स्वच्छता, खानपान, पेयजल व्यवस्था, उद्घोषणा प्रणाली, नियंत्रण एवं निगरानी व्यवस्था तथा रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गयाजी-मधुपुर स्पेशल ट्रेन चलेगी मंडल र...