गया, मार्च 10 -- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का 57वां स्थापना दिवस समारोह गया एयरपोर्ट स्थित इकाई लाइन परिसर में धूमधाम से मनाया गया। दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थापना दिवस के अवसर पर सबसे पहले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गया के मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के चिकित्सकों की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में सीआईएसएफ के जवानों ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और समाज के प्रति सेवा भावना तथा मानवता का संदेश दिया। शाम के समय इकाई लाइन परिसर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड में गया एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और जवानों की अनुशासन, समर्पण और कर्तव्...