निज प्रतिनिधि, अक्टूबर 12 -- निज प्रतिनिधि, बोधगया। बिहार में गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने को तैयार एक विमान में महिला के हंगामे की वजह से स्थिति असहज हो गई। दरअसल गया जी से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान ( 6ई 6157) को रविवार को एक महिला यात्री के हंगामे के कारण थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। विमान टेकऑफ के लिए आगे बढ़ रहा था, तभी महिला की पायलट से बहस शुरू हो गई। स्थिति नहीं संभलने पर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। इसके बाद विमान को वापस पार्किंग एरिया में लाया गया और सुरक्षाकर्मियों की मदद से महिला को उतार दिया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला यात्री आशा राजेन्द्रन कृष्णा मूर्ति का मोबाइल एयरपोर्ट पर ही छूट गया था। बोर्डिंग और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह फ...