गया, दिसम्बर 13 -- पटना सीआईडी विभाग में तैनात डीएसपी रेखा सिंह का पर्स जेब कतरे काट ले गए। यह घटना शुक्रवार को गया जी शहर में हुई, जब डीएसपी रेखा सिंह खरीदारी करने के बाद ऑटो से यात्रा कर रही थीं। जानकारी के अनुसार, वह गया जी शहर की एक दुकान से सामान खरीदकर ऑटो पर सवार हुईं। इसी दौरान दो-तीन अन्य महिलाएं भी उसी ऑटो में बैठीं। कुछ दूरी तय करने के बाद वे महिलाएं रास्ते में उतर गईं। ऑटो से उतरने के बाद जब डीएसपी रेखा सिंह ने अपना पर्स देखा तो वह कटा हुआ था। पर्स में रखे लगभग पांच हजार रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण कागजात गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने कोतवाली थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.