गयाजी में महादलित टोले से लापता लड़की की मिली लाश, रेप के बाद मर्डर का शक; शरीर पर चोट के निशान
एक संवाददाता, सितम्बर 7 -- बिहार के गयाजी जिले में महादलित टोले में रहने वाली एक लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। अब इस नाबालिग लड़की की लाश मिली है। गयाजी जिले के गुरारू थाना क्षेत्र में रविवार की शाम 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। किशोरी शनिवार से अपने घर से गायब थी। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला था। रविवार शाम घर से महज 200 मीटर दूर बधार में उसका शव पड़ा मिला। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। किशोरी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार पिछले दस वर्षों से गांव के एक महादलित टोले में खानाबदोश के रूप में रह रहा है। मृतका की मां ने बताया कि बेटी के अचानक गायब होने के बाद से ही पूरा परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ था। शनिवार को काफी खोजबीन की,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.