रांची, सितम्बर 7 -- रांची,संवाददाता। तीज त्योहार को लेकर राजधानी के बाजारों में गुझिया और अनरसा की सौंधी खुशबू फैलने लगी है। विभिन्न इलाकों में सजे मिठाई दुकानों पर गुझिया और अनरसा तैयार होने लगे हैं। त्योहार को लेकर बाजार में खरीदारी भी होने लगी है। सामनों की बढ़ती महंगाई का असर भी गुझिया और अनरसा की कीमतों पर पड़ा रहा है। कारोबरियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में सभी प्रकार की सामग्रियों के दामों में बढ़ोतरी की गई है। चीनी, घी , रिफाइंड ऑयल और मैदा के दाम बढ़ने से इस वर्ष गुझिया और अनरसा की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

गयाजी के कारीगर तैयार करेंगे गुझिया-अनरसा गुझिया और अनरसा तैयार करने के लिए दुकानदारों ने बिहार के गया जी से कारीगर रांची पहुंचे हैं। जो पिछले एक सप्ताह से इन कामों में जुटे हुए है। वहीं, बाजारों में सबसे अधिक मांग...