गया, जून 1 -- गया जी एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से शहर की ओर स्थित प्रवेश क्षेत्र और पार्किंग परिसर में टेंसाइल कैनोपी निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। सोमवार को कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत करायी। टेंसाइल कैनोपी के निर्माण से यात्रियों को धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों से सुरक्षा मिलेगी। इससे एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों एवं उनके परिजनों को अधिक सुविधा और आरामदायक वातावरण उपलब्ध होगा। परियोजना का निर्माण कार्य राजस्थान की एक अनुभवी कंपनी द्वारा किया जाएगा। कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर लगातार यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गयाजी एयरपोर्ट पर शुरू हुआ आधुनिक टेंस...