गयाजी, जहानाबाद होकर 16 तक नहीं चलेगी कोसी सुपर और गंगा दामोदर एक्सप्रेस
कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। गयाजी रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित मरम्मत कार्य को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। धनबाद से पटना जाने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस अब 4 मई से 16 मई तक गया और जहानाबाद होकर नहीं चलेगी। इसके बजाय ट्रेन को बंधुआ, पैमार, तिलैया, इस्लामपुर, दनियावां और जटडुमरी होकर चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार धनबाद-पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस बदले मार्ग से पटना जाएगी, जबकि वापसी में पटना-धनबाद गंगा-दामोदर एक्सप्रेस इसी मार्ग से लौटेगी। इस दौरान ट्रेन का बंधुआ स्टेशन पर विशेष ठहराव भी दिया गया है। पटना जाते समय ट्रेन रात 2:06 बजे और लौटते समय रात 2:28 बजे बंधुआ पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर प्रभावित रहेंगी पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.