देवरिया, फरवरी 13 -- भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय मासूम को विद्यालय से ले जाकर की गई दरिंदगी व हत्या की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दी है। गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, शव घर पहुंचते ही पूरा गांव चीत्मकार में डूब गया। गम व आक्रोश के बीच शव को दफन कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा बुधवार की सुबह रोज की तरह पढ़ने स्कूल गई थी। दोपहर को लंच के समय रिश्ते का चाचा विद्यासागर पहुंचा और उसे घर चलने की बात कह कर साइकिल से अपने साथ लेकर चला गया। झरही नदी किनारे गेहूं की खेत में ले जाकर अबोध के साथ दरिंदगी की और फिर गला दबाकर हत्या करने के साथ ही साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव नदी में फेंक दिया। इस मामले में पुल...