नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- दिल्ली की एक होटल में जश्न का माहौल गम में बदल गया। दरअसल यहां होटल में पार्टी करने के बाद एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहित गर्ग नाम का शख्स जो ब्रह्मपुरी का रहने वाला था, शुक्रवार को दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के बाद वो कमरे में अचेत अवस्था में मिला था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार रात साढ़े 9 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली की पुस्ता-2, न्यू उस्मानपुर में एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोहित गर्ग को जेपीसी अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद गर्ग को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्ट के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। इस माम...