गिरडीह, जनवरी 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के मुंडरो पंचायत के गम्हरिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को एक बार फिर सहायिका का चयन नहीं हो पाया। सहायिका चयन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी - कर्मचारी गांव पहुंचे थे मगर उन्हें बेरंग वापस लौट जाना पड़ा। इस तरह से पांचवीं बार यहां सहायिका का चयन नहीं हो सका है। इस तरह से चार सालों से यह केंद्र बगैर सहायिका के चल रहा है। सहायिका चयन नहीं होने देने के पीछे का कारण सेविका चयन में गड़बड़ी है। ग्रामीणों का ऐसा आरोप है। पूर्व से चयनित सेविका के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की सम्पूर्ण जांच किए जाने की मांग की जा रही है। बताया जाता है कि 2 अगस्त 2022 को गम्हरिया आंगनवाड़ी सेविका का चयन किया गया था। जिसमें बबीता कुमारी पति टेकलाल महतो का चयन हुआ था लेकिन उसका शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर ग्रामीणों ने उस ...