लातेहार, अप्रैल 5 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर थाना क्षेत्र के गम्हरिया डैम में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगने के कारण वे डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान विशाल परहिया (18 वर्ष), पिता उपेंद्र परहिया, निवासी छिपादोहर तथा मनोज परहिया (32 वर्ष), निवासी बरवाडीह (नटवाबर) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनोज परहिया छिपादोहर स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। उसके परिवार में एक 2 वर्षीय बेटा और 5 वर्षीय बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यकीन अंसारी क...