जमशेदपुर, जनवरी 27 -- जमशेदपुर। झारसुगुड़ा से टाटानगर आने के दौरान गम्हरिया निवासी सौरभ झा की मोबाइल राउरकेला स्टेशन के पास चोरी हो गई। घटना मंगलवार सुबह एर्नाकुलम टाटानगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी की है। यात्री ने टाटानगर रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ मोबाइल चोरी का केस दर्ज कराया है। इसके अलावा बिहार मार्ग की ट्रेन से भी दो यात्रियों ने चोरी की सूचना रेल पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...