धनबाद, फरवरी 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार को झारखंड के गम्हरिया और चांडिल के बीच तीसरी और चौथी लाइन बिछाने से समेत रेल मंत्रालय की लगभग 9,072 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन तीन परियोजनाओं में गोंदिया-जबलपुर खंड का दोहरीकरण और पुनारख-किऊल तके बीच तीसरी और चौथी लाइन बिछाना शामिल है। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड के आठ जिलों को कवर करने वाली इन परियोजनाओं से रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 307 किलोमीटर की वृद्धि होगी। वैष्णव ने कहा कि प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना से लगभग 5,407 गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिनकी आबादी लगभग 98 लाख है। बढ...