आदित्यपुर, मार्च 1 -- गम्हरिया। अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज गम्हरिया मंडल की ओर से रविवार को छोटा गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता समाज मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश चौधरी करेंगे। इस संबंध में श्री चौधरी ने बताया कि शाम पांच बजे से आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों की ओर से होली पर आधारित गीत संगीत की प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। मौके पर अध्यक्ष आरपी चौधरी, महासचिव अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजन सिंह, बीरेंद्र तिवारी, अमरेश कुमार ईश्वर, मनीष कुमार, अशोक सिंह समेत समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.