आदित्यपुर, फरवरी 26 -- ग़म्हरिया, संवाददाता। सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलाबीरा में पुलिस की तत्परता से बुधवार को बड़ी घटना होने से बच गयी। कोलाबीरा स्थित ईंट भट्ठा में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने मांगकर गुजर-बसर करनेवाली एक महिला को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तथी महिला को भीड़ से बचाकर थाना ले गयी। बताया गया कि महिला दो दिनों से कोलाबीरा के जाहिरा टोला के आसपास भटक रही थी। बुधवार सुबह वह ईंट भट्ठा की ओर गई थी। उसकी अर्द्धविक्षिप्त हरकत से ईंट भट्ठा में कार्यरत मजदूरों को बच्चा चोरी का संदेह हुआ। मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कोलाबीरा व जामबेड़ा के काफी लोग जुट गए। भीड़ मारपीट करने लगी। इस घटना को देख तत्काल कुछ लोगों ने सरायकेला थाना को सूचना दी। पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर भीड़ की चंगुल से महिला को...