सराईकेला, मार्च 8 -- सरायकेला । स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं के कानूनी अधिकारों को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देना था।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सरायकेला-खरसावां के सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल, अम्बिका चरण पाणी ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि यदि महिलाएं किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न का सामना करती हैं, तो वे किन संस्थाओं और अधिकारियों के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।श्री पाणी ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 12 पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जानकारी दी कि इस कानून के तहत महिलाओं और समाज के पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेव...