नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को आईपीएल की अब तक की सबसे बड़ी जीत को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मुकेश चौधरी को समर्पित किया। चौधरी ने आखिर महान सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली से लेकर रिंकू सिंह तक चली आ रही क्रिकेट के जुनून और समर्पण की कहानी लिखी है। ऐसा समर्पण जहां व्यक्तिगत शोक से बड़ा क्रिकेट है। जहां अपने दर्द से ऊपर टीम है। मुकेश चौधरी की मां का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। उन्होंने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। उसके बाद सीधे टीम से जुड़ गए। गुरुवार को वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले और एक विकेट भी हासिल किया। मुकेश चौधरी ने मुंबई इंडियंस के खतरनाक बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक का जब स्टंप उखाड़ा तब उन्होंने कोई इंटेंस सेलिब्रेशन नहीं किया। विकेट लेने के बाद उन्होंने आसमान की तरफ दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.