फिरोजाबाद, मार्च 13 -- थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव में गमी से लौट रहे मां-बेटे पर दबंगों ने हमला बोल दिया। बेटे के साथ मारपीट की। मां द्वारा बचाने पर तमंचा तान जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। नगला पाराम झपारा निवासी रवी कुमार का कहना है कि बीते दिनों एक रिश्तेदारी में एक गमी हो गई थी। आठ मार्च को वह शोक सभा में शामिल होने अपनी मां अखिलेश देवी के साथ नगला बरी सिंह गया था। गमी में शामिल होने के बाद वापस लौटते वक्त रास्ते में सुशील, ऋषि एवं अनुज मिले। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब रवि की मां ने उन्हें रोका तो तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान शोर शराब सुन कर ग्रामीणों की भीड़ आई तो ग्रामीणों को आते देख तीनों आरोपी भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...