एटा, सितम्बर 28 -- गमी में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में अलीगढ़ के एक युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अलीगढ़ थाना क्वार्सी के गांव नगला पुटवरी निवासी सुल्तान अली (40) पुत्र सुलेमान साथी भरत निवासी गंगनपुर कोतवाली नगर के साथ रविवार को गमी में शामिल होने के लिए मैनपुरी गए थे। गमी में शामिल होने के बाद सभी बाइक से वापस लौट रहे थे। थाना मलावन के गांव अकबरपुर हाडई के पास पहुंचे। वहीं पर बस ने रौंद दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सक ने सुलेमान को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई तो परिवार ...