धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। गमलों में ओबी डंप की मिट्टी में लगाए गए पौधे पूरी तरह से स्वस्थ्य एवं विकसित हो रहे हैं। अब 10 अगस्त से इन पौधों का जमीनी परीक्षण के लिए वास्तविक ओबी डंप पर लगाया जाएगा।

परियोजना का विवरण इसके लिए सिंफर को बीसीसीएल की ओर से गोपालीचक में एक हजार पौधे लगाने भर भूखंड दिया गया है। सिंफर वैज्ञानिक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि कोल इंडिया के आर एंड प्रोजेक्ट के तहत खनन क्षेत्र में हरियाली के लिए यह प्रोजेक्ट है। डंप की मिट्टी लाकर सिंफर में लैब स्तर पर गमलों में पौधे लगाए गए थे। दो माह पौधे पूरी तरह विकसित हो गए हैं। पूरी संभावना है कि वास्तविक ओबी डंप पर जमीनी परीक्षण में भी पौधे विकसित होंगे।

मिट्टी की जांच बताया गया कि बीसीसीएल के खनन क्षेत्र में भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्र,ओवर बर्डेन,डंप आदि को हराभरा...