नई दिल्ली, फरवरी 10 -- खाने का जायका बढ़ाने में तेज पत्ता काफी मदद करता है। 1-2 तेज पत्ता अगर सब्जी में डाल दिया जाए, तो इसकी खुशबू से पूरी सब्जी महक उठती है। तेज पत्ता सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। तेज पत्ता में यूजेनॉल, लिनालूल और सिनेोल जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में होता है। तेजपत्ता सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना माना जाता है। तेजपत्ता बाजार का तो हम सभी खाते हैं लेकिन क्या आप अपने घर पर लगा तेजपत्ता का स्वाद चखना चाहेंगे। तेजपत्ता का पौधा होता है, जिसमें से पत्तियों को तोड़कर सुखाकर फिर बेचा जाता है। आप इसे गमले में आसानी से उगा सकते हैं। चलिए गमले में इसे लगाने का पूरा प्रॉसेस बताते हैं।कैसे लगाएं पौधा - तेजपत्ता का पौधा लंबा हो...