कौशाम्बी, मार्च 15 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में रविवार शाम एक युवक ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शरीफाबाद निवासी अरुण कुमार उर्फ चंन्नू पटेल (19) पुत्र स्व. सूरज पटेल ने रविवार शाम लगभग आठ बजे घर के अंदर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आनन-फानन में युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही कड़ा धाम थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पड़ोसियों के अनुसार युवक पिछले दो-तीन दिनों से कुछ परेशान दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर वह एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच ...