मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी इलाके में हुई राजू सैनी की हत्या उसके ही ममेरे भाई के बेटे सतीश ने गमछे से गला कसने के बाद सीने पर घुटनों से हमला करके की थी। हत्या करने के बाद उसी गमछे से पैर बांध कर आरोपी शव को घसीटते हुए खाली प्लॉट तक ले जाकर फेंका था। कटघर थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। पुलिस ने अनुसार बीते माह हुए विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा और राजू की चप्पल बरामद करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- रवित हत्याकांड: वांछित आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल डंडा बरामद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बीते 9 मई को सुबह करीब 9 बजे कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी में कल्...