बेतिया प्रतिनिधि, सितम्बर 30 -- बीजेपी विधायक विनय बिहारी एक बार फिर चर्चा में हैंं। कुछ समय पहले वो राज्य में शराबबंदी के खिलाफ अपनी ही सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर सुर्खियों में थे तो इस बार विनय बिहारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए और वो भी गमछा बिछाकर। दरअसल बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की भयावह स्थिति और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने की मांग को लेकर मंगलवार को लौरिया विधायक विनय बिहारी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां भाजपा विधायक ने जिलाधिकारी तरनजोत सिंह से मुलाकात का इंतजार किया। अपराह्न करीब पांच बजे तक डीएम से मुलाकात नहीं होने के बाद विधायक कलेक्ट्रेट के पोर्टिको में गमछा बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने के बाद विधायक विनय बिहारी ने कहा कि अब जब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नहीं आते ह...