बिहारशरीफ, दिसम्बर 24 -- नालंदा साहित्य उत्सव : गमछा और लिट्टी-चोखा पिछड़ापन नहीं, बिहार का स्वाभिमान: पुष्पेश पंत राम जी ने भी चखा था बिहार का दही-चूड़ा और रामदाना, रामचरितमानस में मिलता है इन व्यंजनों का जिक्र: रविशंकर उपाध्याय थाली में लौटानी होगी दाल-भात और दलपिट्ठी की परंपरा: अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्र रविशंकर उपाध्याय ने बताया- रामचरितमानस में भी है बिहारी व्यंजनों का जिक्र, राम जी ने खाया था दही-चूड़ा और रामदाना फोटो: अखिलेन्द्र राजगीर: राजगीर समागम केंद्र में बुधवार को नालंदा साहित्य उत्सव में बिहारी खानपान पर चर्चा करते इतिहासकार पुष्पेश पंत, अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्र और रविशंकर उपाध्याय। राजगीर/बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। 'आजकल लोग फाइव स्टार होटल में तुर्की का बाबा गनूश बड़ी शान से खाते हैं, जबकि वह हमारे बैंगन के चोखे के सामने कु...