हाथरस, मई 15 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव मढ़ा​पिथू निवासी आईटीबीपी जवान रवि 26 बेनीवाल पुत्र राजन सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार तड़के छह बजे गांव में आते ही कोहराम मच गया। उसके पिता ने गमगीन माहौल में पार्थिव शरीर को मुखा​​ग्नि दी। मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए । रायबरेली के डलमऊ ​​​स्थित 46 आईटीबीपी बटालियन से आई निरीक्षक रोशन लाल एवं उपनिरीक्षक श्रीराम पांडे ने जवान के ऊपर लिपटा तिरंगा भेंट किया। निरीक्षक रोशल लाल ने बताया कि जवान अवसाद से ग्रस्त था। बुधवार को दिन में उनके बटालियन कमांडर ने मृतक जवान के पिता मोबाहल पर वार्ता कर उनको इसके बारे में बताया ​था ।इसके साथ ही उन्होंने उनको यह भी सुझाव दिया था कि वह बटालियन आकर उसे घर के लिए ले जाएं और घर में उसे समझाएं । उनके पहुंचने से पहले ही उसने मौत को चूम लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...