लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- नीमगांव थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रहने वाले चार युवकों की फरधान थानाक्षेत्र के लखीमपुर से बेहजम मार्ग पर लखनापुर चौराहे पर सोमवार की देर रात में सड़क हादसे जिनकी मौत हो गयी थी। मंगलवार को देर शाम को जब गांव में युवकों के शव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। किसी के घर का चिराग ही बुझ गया था। यह भी पढ़ें- भोजपुर : सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित चार की मौतयुवकों के पारिवारिक विवरण सोनौरा गांव मोहित घर का अकेला लड़का था। जिसके पीछे एक तीन साल की बिटिया और एक एक साल बेटा है। उसका अंतिम संस्कार पिता कमलकिशोर शुक्ला ने किया है। हरिकृष्ण की शादी अभी नही हुई थी। वह तीन भाई थे। जिसके बड़े भाई रामकृष्ण ने अंतिम संस्कार किया है। बसारा गांव के आदर्श (30) का अंतिम संस्कार पिता राम सहोदर ने किया। इनका 5 साल का बेटा शोभित है।...