बुलंदशहर, मार्च 28 -- पहासू नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन तथा वर्तमान चेयरपर्सन ताबीर के पति अजमल उर्फ छोटे को पहासू के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाज़े में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। अजमल खां उम्र करीब 60 वर्ष की सड़क हादसे में आकस्मिक मौत से हर कोई हतप्रभ है। विदित हो कि उन्नाव में कार दुर्घटना में अजमल तथा उनके ड्राइवर अहमद रजी की शुक्रवार को मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से पहासू में मातम छा गया। शुक्रवार की देर शाम दोनों के शव पहासू पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शोक जताने बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे।अजमल, उनकी मां भी रहीं चेयरमैन, अब पत्नी चेयरमैनपहासू की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले अजमल स्वयं पहले नगर पंचायत के चेयरमैन रहे हैं। उनकी मां हमीदा खातून भी चेयरमैन रहीं। वर्तमान में पत्नी ताबीर चेयरमैन ह...