गंगापार, जुलाई 19 -- क्षेत्र के दांदुपुर गांव में रविवार को गमगीन माहौल में 72 ताबूतों का जुलूस निकाला गया। हुसैनी कमेटी की ओर से आयोजित इस जुलूस में प्रयागराज समेत आसपास के जिलों से सैकड़ों अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से ताबूतों की जियारत की और बोसा लेकर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस की शुरुआत जाकिर हुसैन की सोज ख्वानी और पेश ख्वानी अजर आज़मी आजमगढ़ ताजदार अब्बास की मर्सियाख्वानी से हुई। इसके बाद ईरान से आए अयान नकवी ने अपने विशेष अंदाज में कर्बला में शहीद हुए 72 शहीदों का परिचय कराया और ताबूतों की जियारत कराई। इस दौरान पूरे माहौल में गम और अकीदत का समां बंधा रहा। गाजीपुर से आए मौलाना हसन अब्बास रिजवी ने मजलिस को खिताब करते हुए कर्बला की घटना और हजरत इमाम हुसैन की शहादत का जिक्र किया। जुलूस में हजरत इमाम हुस...