गमगीन माहौल में कर्बला में दफन किए गए ताजिए
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- मोहर्रम के दसवीं पर निकले जुलूस में शामिल ताजिया क्षेत्र में स्थित कर्बला में गमगीन माहौल में दफन किए गए। फतनपुर थाना क्षेत्र में कुल 38 ताजियों में से 37 कर्बला में दफन किए गए। इस दौरान जुलूस में महिलाएं बच्चे बूढ़े जवान या हुसैन या हुसैन मातमी माहौल में शामिल रहे जबकि अखाड़े बाजों ने इस दौरान अपने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। जबकि एक ताजिया जो बेहदौल कलां का है। वह मोहर्रम के एक दिन बाद 11वीं को निकलता है। वह आज शनिवार को निकलेगा। इस दौरान शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, थानाध्यक्ष रानीगंज विजयकांत सत्यार्थी, फतनपुर मनीष त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Gaya News मुहर्रम : अकीदत के साथ निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.