सीवान, मई 28 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के देवरिया पंचायत के महुआरी गांव में गम व गर्व के साथ आंसुओं के सैलाब के बीच उन्नाव सड़क हादसे में मंगलवार को मृत दरोगा रवि चरण राम की अर्थी बुधवार को उठी। दरोगा की अंतिम झलक पाने को ले उनके दरवाजे पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। सीवान पुलिस लाइन से एस्कॉर्ट वाहन के साथ रवि चरण राम के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव महुआरी लाया गया। तिरंगे में लिपटे मृत दरोगा के शव को दरवाजे पर रखते हैं की चीख पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- पुलिस केंद्र में दी गयी शहीद दारोगा रवि चरण राम को अंतिम विदाईश्रद्धांजलि अर्पित मृतक के दरवाजे पर पुलिस प्रशासन की ओर से शोक व्यक्त करने के बाद विधायक हेम नारायण साह, डीआईजी निलेश कुमार, एसपी पूरण कुमार झा, एसडीपीओ अमन व मुखिया आलोक कुमार सिंह ने गर्व भरे सेल्यूट के साथ पुष्पक चक्र से म...