बहराइच, सितम्बर 23 -- बहराइच, संवाददाता। यूपी में टाप 50 में चिन्हित भू माफिया देवेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह पर दोबारा हुई गैंगस्टर एक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश पर रोक लगाकर राज्य को नोटिस जारी किया है। इस मामले में चार नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कुमार व संजीव सचदेवा की खंडपीठ ने सुनवाई की। भू माफिया गब्बर सिंह ने दरगाह थाने की पुलिस की ओर से दोबारा शुरू की गई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के विरुद्ध हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने याचिका योजित की थी। कोर्ट ने 27 जुलाई 2026 के निर्णय में माफिया के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाई को सही माना था। इस निर्णय के खिलाफ गब्बर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका योजित की। सर्वोच्च अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाकर प्रकरण से जुड़े सभी पक्षों को...