रिषिकेष, अप्रैल 27 -- टीएचडीसी श्रमिक संघ के सोमवार को वार्षिक चुनाव हुए। जिसमें सर्वसम्मति से गबर सिंह बागड़ी को अध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह नेगी को महामंत्री नियुक्त किया गया। टीएचडीसी श्रमिक संघ के वार्षिक चुनाव प्रदेश कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव विश्नोई की अध्यक्षता में हुए। जिसमें सर्वसम्मति से खेमराज चमोली और धर्म सिंह राणा को उपाध्यक्ष, भरत सिंह बिष्ट को संगठन मंत्री, चंद्रशेखर जुगराण को संयुक्त मंत्री, तनुजा को प्रचार मंत्री, हरीश चंद्र बिजल्वाण को कोषाध्यक्ष, संदीप हटवाल को कार्यालय मंत्री बनाया गया। जबकि कार्य समिति सदस्य में ललित मोहन बिजल्वाण, रामस्वरूप थपलियाल, कोमल कुमार, कुंदन लाल, राजपाल को रखा गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रहित और श्रमिक कल्याण के लिए समर्पित रहा मजदूर संघ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.