सोनभद्र, जून 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। गयारतवल गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान पांच वर्ष पुराने गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। उपायुक्त सहकारिता एवं प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को एडीसीओ रॉबर्ट्सगंज अवधेश कुमार सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के अभिलेखों की जांच में पूर्व सचिव की तरफ से किए गए लाखों रुपये के गबन का मामला फिर सामने आया, जिस पर एडीसीओ ने दोषी पूर्व सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी एवं सचिव महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब तक केंद्र पर 1500 कुंटल से अधिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- गौशाला की वित्तीय अनियमितताओं की जांच को पांच सदस्यीय टीम गठित मौके पर किसा...