संतकबीरनगर, अप्रैल 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गबन के आरोप में दपंति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दुर्गानगर बरदहिया बाजार के रहने वाले विनोद जायसवाल पुत्र स्वर्गीय रामशरण जायसवाल का आरोप है कि अरुणांचल के जिला चालांग के नामपांग के रहने वाले आरोपी रमजान अली ने उसे सोने के आभूषण व सोने के शुद्ध बिस्किट का व्यापार करने और उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया। आरोप है कि उसे प्रलोभन देकर व्यापार के नाम पर खातों में पैसा ले लिए। पैसे वापस मांगने पर आरोपी और उसके परिजन उसे गाली गलौज देकर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- इकरारनामे की जमीन दूसरे को बेची, विरोध करने पर पीटा कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि रमजान अली, उनकी पत्नी आयशा हुसैन, पिता शौकत अली और शौकत अली की मां न...