गबन के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव के निलंबन की संस्तुति
बिजनौर, अक्टूबर 2 -- चांदपुर के जलीलपुर विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत सचिव राजेंद्र सिंह के खिलाफ सरकारी धनराशि के कथित दुरुपयोग को लेकर एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की है। रिपोर्ट में सचिव के निलंबन की प्रबल संस्तुति की गई है। रिपोर्ट के अनुसार सचिव राजेंद्र सिंह द्वारा अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायत रायपुर खादर, मीरापुर खादर, ठेठ, शेखपुरी चौहड़, औरंगपुर जोगीपुरा पचायतों में फर्म के साथ हमसाज होकर सरकारी धनराशि हस्तांतरित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट में बताया गया कि यशपाल सिंह कांट्रेक्टर नामक फर्म को विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 21 लाख 46 हजार 720 रुपये की धनराशि का भुगतान किया गया। संबंधित फर्म का जीएसटी नंबर बताया गया है, जो 6 फरवरी 2024 को निर्माण कार्यों के लिए पंजीकृत हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.