आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़। नगर कोतवाली पुलिस ने गबन के आरोप में फरार चल रहे बैंक कर्मी के घर शनिवार को मुनादी की कार्रवाई की। आरोपी दीनदयाल उपाध्याय निवासी मुस्तफाबाद थाना जहानागंज बैंक कर्मचारी हैं। उसने तीन ग्राहकों के खातों से बिना सहमति के धोखाधड़ी कर धनराशि का गबन किया है। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकाने पर बार-बार दबिश दी। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को नगर कोतवाली की पुलिस और जाहनागंज थाना की पुलिस ने आरोपी के घर पहुंची, गांव में डुगडुगी बजवा कर घर पर नोटिस चस्पा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.