बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गबन के आरोप में पिंजड़ी गांव निवासी पैक्स सदस्य रंजीत सिंह उर्फ बौआ को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2024-25 में एक करोड़ 54 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाकर प्राथमिकी करायी गयी थी। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। इस मामले में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक समेत 11 लोगों को आरोपित बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...