रांची, फरवरी 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से राज्य सरकार पर लगाए गए गबन के आरोपों को पूरी तरह आधारहीन, काल्पनिक और हताशा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जिस गबन की बात कर रहे हैं, उसका कोई ठोस आधार या दस्तावेज उनके पास नहीं है। वे केवल सनसनी फैलाने के लिए अंक ज्योतिष की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को यह समझने की जरूरत है कि भाजपा का काम केवल विकास कार्यों में बाधा डालना और अफवाहें फैलाना रह गया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की ओर से वरीय अधिकारियों पर टिप्पणी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए की जा रही है। राज्य के प्रशासनिक ढांचे को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। फाइल लंबित होने के मनगढ़ंत आरोप लगाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.