हाथरस, अप्रैल 30 -- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। तहसील सदर में तैनात अमीन को गबन के मामले में डीएम ने सस्पेंड कर दिया है। अमीन के खिलाफ अभी जांच जारी है। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आ रही है कि उसने कई किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। पैसा जमा करने के बाद उन्हें रसीद नहीं दी है। दो दिन पहले जनता दर्शन में राधे सिसोदिया पुत्र राम खिलाड़ी निवासी गाँव बघना ने जिलाधिकारी अतुल वत्स से मिलकर शिकायत की कि अमीन ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जिलाधिकारी ने शिकायत की वास्तविकता की पुष्टि के लिए स्वयं शिकायतकर्ता के साथ तहसील पहुंचकर संग्रह कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों यथा आरसी पंजिका, रसीद बही एवं मास्टर पंजिका का गहन परीक्षण किया। इस दौरान अमीन द्वारा उपलब्ध कराए गए अभिलेखों के आधार पर शिकायतकर्ता द्वारा फसली ऋण के सापेक्ष अमीन को दी गई धनराशि तथा...