आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय थाना की पुलिस ने बुधवार की रात में कोटवां के पास से मुखबिर की सूचना पर गबन और कर्मचारियों को धमकाने के आरोपी सहायक उद्यान निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया। उपनिदेशक उद्यान जयकरण सिंह ने रानी की सराय थाने में सहायक उद्यान निरीक्षक भोला प्रसाद प्रजापति के खिलाफ सरकारी धन के गबन, सरकारी संपत्ति पर कब्जा, कर्मचारियों को धमकाने और वित्तीय अनियमितता जैसे आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि आरोपी वर्तमान में निलंबित है। इसके बाद भी उसने राजकीय पौधशाला कोटवां स्थित आयुष भंडार कक्ष और अतिथि कक्ष पर अवैध कब्जा कर रखा है। सरकारी पौधों की बिक्री से प्राप्त धनराशि सरकारी खाते में जमा करने के बजाए खुद के बैंक खाते में जमा कर ली। इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन का दुरुप...