मेरठ, मार्च 18 -- क्षेत्र में गन्ने से भरे ओवरलोड वाहन बेलगाम चल रहे है, जिनसे सडक पर हर समय हादसों का भय बना रहा है। प्रशासन द्वारा ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों पर सख्त पाबंदी के स्पष्ट आदेशों के बावजूद, गन्ना लदे ट्रक और भारी वाहन बेखौफ होकर मुख्य मार्गों पर फर्राटा भर रहे हैं। सड़कों पर दौड़ रहे इन ट्रकों में क्षमता से कहीं अधिक और निर्धारित ऊंचाई से कई फीट ऊपर तक गन्ना लादा जा रहा है। मानकों की अनदेखी के कारण ये वाहन असंतुलित होकर कभी भी पलट सकते हैं। विशेष रूप से विद्युत लाइन के नीचे, मोड़ों और संकरी सड़कों पर इनके बगल से गुजरना अन्य वाहन चालकों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा है। ऊंचाई अधिक होने के कारण ये ट्रक अक्सर बिजली के झूलते तारों से टकरा जाते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, ट्रकों से पीछे गिरत...