अमरोहा, अप्रैल 26 -- रजबपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र सिंह और उनके पुत्र लविश बाल-बाल बच गए। हाईवे पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे, वाहनों को सर्विस रोड से गुजारना पड़ा। घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली भावलपुर से ढयोटी जा रही थी। जैसे ही यह शकरपुर गांव के अंडरपास फ्लाईओवर पर पहुंची, हाईवे पर दौड़ती ट्रॉली अचानक उछल गई। ट्रॉली के उछलते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और हाईवे पर पलट गया। चालक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रॉली उछलने के बाद ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन वह संभल नहीं सका। यह भी पढ़ें- गोला में बीस रास्ते में ट्रक खराब, सड़क जाम ट्रॉली के ठीक से न भरे होने को हादसे...