श्रावस्ती, फरवरी 26 -- कटरा, संवाददाता। नेशनल हाईवे 730 पर यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली हाइवे के किनारे खड्ड में पलट गई। वहीं बस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिवहन निगम की बस गुरुवार को बलरामपुर से सवारी लेकर बहराइच की ओर जा रही थी। नेशनल हाईवे 730 पर नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के कटरा बाईपास स्थित हाजी बाबा मजार के सामने बस चालक आगे जा रही दूसरी बस को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान सामने से गन्ना लादकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्राली हाइवे के किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं बस में सवार आशीष वर्मा (35) पुत्र विष्णु वर्...