श्रावस्ती, फरवरी 28 -- कटरा। नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 पर कटरा समय माता मंदिर के पास शनिवार को गन्ने से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बलरामपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित टेंगनहिया गांव निवासी चालक तीर्थराम उर्फ दीपक (32) पुत्र अलख राम ट्रक में गन्ना लादकर बलरामपुर चीनी मिल जा रहा था। जैसे ही वह कटरा बाजार के समय माता मंदिर के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक गंभीररूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...