बरेली, फरवरी 6 -- हाफिजगंज। गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक एक बर्खास्त सिपाही की कार पर पलट गया। ट्रक पलटने से वह कार के अंदर फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से गन्ने और ट्रक को कार के ऊपर से हटवाने के बाद बर्खास्त सिपाही को बाहर निकाला। हादसे में बर्खास्त सिपाही घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जनपद बदायूं का मूल निवासी नौशाद अली बर्खास्त सिपाही है। वह हाफिजगंज गांव में अपना मकान बनाकर रह रहता है। शुक्रवार शाम वह अपनी कार से नवाबगंज की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर आगे पीलीभीत हाईवे पर गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक उसकी कार पर पलट गया। पास ही में वॉलीबॉल खेल रहे युवकों ने शोर मचाया तो बड़ी तादात में ग्रामीण मदद को दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.